नस्लवाद के मुद्दे पर ड्वेन ब्रावो ने कहा- ‘आदर और समानता’ के हम भी है हकदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

किंगस्टन। वेस्टइंडीज के आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने वर्षों से भेदभाव का शिकार रहे अश्वेत लोगों के लिये ‘आदर और समानता’ की अपील करते हुए कहा कि ‘अब बहुत हो चुका है’। अमेरिका में श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी और क्रिस गेल ने नस्लवाद की कड़ी निंदा की थी और अब ब्रावो ने भी इस मसले पर अपनी राय रखी। ब्रावो ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पॉमी मबांग्वा से मंगलवार को इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा, ‘‘दुनिया में जो रहा है वह दुखद है। अश्वेत होने के  कारण हम अश्वेत लोगों के इतिहास को जानते हैं कि वे किस दौर से गुजरे हैं। हमने कभी बदले की बात नहीं की, हम बस समानता और आदर की बात करते हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम दूसरों का आदर करते हैं। फिर हम लगातार इसका सामना क्यों कर रहे हैं। अब बहुत हो चुका। हम केवल समानता चाहते हैं। हम बदला या जंग नहीं चाहते हैं। ’’

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत