कांग्रेस दलितों पर हमला नहीं करेगी बर्दाश्त, राहुल बोले- वो देश को तोड़ेंगे, हम जोड़ेंगे

By अनुराग गुप्ता | Oct 20, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वाल्मीकी जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों पर हो रहे हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ये आक्रमण नहीं होने देगी, ये देश को जितना तोड़ेंगे, हम उतना जोड़ेंगे।  

वाल्मीकी जी के संदेश पर हो रहा हमला 

कांग्रेस नेता ने कहा कि वाल्मीकि जी ने देश को राह दिखाई। उनका संदेश प्यार और भाईचारे के बारे में था। आज जब हम भारत को देखते हैं, तो हम देखते हैं कि उनके संदेश पर हमला हो रहा है। हमारा संविधान वाल्मीकि जी की विचारधारा का संविधान है।  

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस में कुछ नहीं हैं राहुल और MP में कमलनाथ का एकछत्र राज', शिवराज बोले- अच्छी खासी पंजाब सरकार को डुबो दिया 

उन्होंने कहा कि मैं दलित भाइयों और बहनों को एक संदेश देना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी इन हमलों को रोकेगी। जितना वो देश को तोड़ेंगे उतना ही हम देश को जोड़ेंगे। जितना वे नफरत फैलाएंगे, हम उतना ही प्यार और भाईचारे की बात करेंगे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक