हमें बेहतर क्षेत्ररक्षण करना चाहिए था: बाबर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2021

अबुधाबी| पाकिस्तान ने नामीबिया को 45 रन से हराकर लगातार चौथी जीत के साथ भले ही आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली हो लेकिन कप्तान बाबर आजम इस कमजोर मानी जाने वाली टीम के खिलाफ क्षेत्ररक्षण से संतुष्ट नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: बटलर के शतक से इंग्लैंड ने श्रीलंका को 26 रन से हराया

हसन अली (22 रन पर एक विकेट), हारिस राउफ (25 रन पर एक विकेट) और शादाब खान (35 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। पाकिस्तान ने रिजवान (नाबाद 79) और बाबर (70) के बीच पहले विकेट की 113 रन की साझेदारी से दो विकेट पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया था। रिजवान ने मोहम्मद हफीज (नाबाद 32) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 4.2 ओवर में 67 रन की अटूट साझेदारी की।

बाबर ने सुपर 12 चरण के मैच में जीत के बाद कहा, ‘‘आज हम अलग रणनीति के साथ उतरे थे। चाहते थे कि सलामी साझेदारी लंबी हो और हम ऐसा करने में सफल रहे। हफीज और हसन अली के रूप में हमारे पास दो अच्छे खिलाड़ी हैं और टूर्नामेंट के अगले चरण में वे महत्वपूर्ण होंगे। ’’

बाबर ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हमने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया। ओस के कारण क्षेत्ररक्षण में कुछ परेशानी हुई लेकिन यह बहाना नहीं है, हमें बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। सब कुछ योजना के मुताबिक रहा। हम सेमीफाइनल को लेकर उत्सुक हैं और अपना क्रिकेट इसी जज्बे के साथ खेलेंगे।’’

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने कहा कि उन्हें शुरू से ही पता था कि पाकिस्तान की टीम विश्वस्तरीय है। इरासमस ने कहा, ‘‘हमें शुरू से ही पता था कि पाकिस्तान की टीम काफी स्तरीय है, वे खिताब के दावेदार लग रहे हैं। हमें पता था कि हमें कड़ी चुनौती देनी होगी और मुझे लगता है कि हमने काफी समय तक ऐसा किया।’’

इसे भी पढ़ें: संयम से काम लेना सफलता का सबब बना : बटलर

पाकिस्तान के बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए नामीबिया के कप्तान ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के बल्लेबाजों का शॉट चयन शानदार था और पारी के अंत में उन्होंने अपना स्तर दिखाया। आगे भी चीजें आसान नहीं होने वाली। न्यूजीलैंड (जिससे अगला मैच खेलना है) की टीम भी काफी मजबूत है लेकिन हम आत्मविश्वास लेकर मैच को अधिक से अधिक करीब ले जाने का प्रयास करेंगे।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक: UT Khader ने Rahul Gandhi पर टिप्पणी के लिए भाजपा विधायक की आलोचना की

Allahabad High Court का फैसला: गर्भावस्था सरकारी नौकरी से वंचित करने का आधार नहीं

AIIMS Raebareli परिसर में मरीजों के तीमारदारों के लिए बनेगा रात्रि विश्राम गृह

Allahabad High Court का फैसला, प्रशासनिक देरी के आधार पर छूट नहीं मांग सकते सरकारी विभाग