हमें अपने देश पर आंख मूंदकर गर्व नहीं करना चाहिए: आयुष्मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

मुंबई। अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि हमारा देश इसलिये अनोखा है क्योंकि यहां सभी तरह के लोग रहते हैं, लेकिन किसी को भी इस पर आंख मूंदकर गर्व नहीं करना चाहिये। आयुष्मान ने कहा कि देश के लोग एक दूसरे के प्रति संवेदनशील हैं। अभिनेता की जाति आधारित भेदभाव पर बनी फिल्म आर्टिकल 15 जल्द ही रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: मेरा काम अच्छी पटकथा का चयन करना है: सान्या मल्होत्रा

आयुष्मान को आर्टिकल 15 के ट्रेलर को कुछ वर्गों से मिल रही आलोचना पर कहा कि वह जानते थे कि समाज के एक वर्ग को यह बुरा लगेगा। उन्होंने कहा कि लेकिन जब वे फिल्म देखेंगे तो महसूस करेंगे कि इसमें कुछ भी बुरा नहीं है। आर्टिकल 15 28 जून को रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर Students के लिए आवाज, झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर चुप्पी, वाह क्या दोगलापन है!

Vrindavan Prem Mandir जाने वाले सावधान, लापरवाही पर लगेगा Fine, जानें 3 जरूरी Rules

JPSC-JSSC छात्रों का उग्र Protest: पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेमाल, देवेंद्र महतो बोले- वायु को कोई नहीं रोक सकता

मैं 33-34 साल तक बहुत शरीफ था…, गोविंदा ने अफेयर्स की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो बेईमानी नहीं, प्रेम है