हमने भारत और पाक को लड़ने से रोका, कहा - एक-दूसरे पर गोली चलाने वालों से व्यापार नहीं कर सकते: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर यह दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका और दोनों देशों से कहा कि उनका (ट्रंप) प्रशासन एक-दूसरे पर गोली चलाने वालों से व्यापार नहीं कर सकता।

सरकारी दक्षता विभाग का कार्यभार संभालने वाले मस्क, ट्रंप प्रशासन छोड़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह “भारत के नेताओं, पाकिस्तान के नेताओं और अपने लोगों को भी धन्यवाद देना चाहते हैं। हमने व्यापार पर बात की और कहा कि ‘‘हम उन लोगों के साथ व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हैं और जिनके द्वारा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किये जाने की आशंका है।”

ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के नेता महान हैं और “उन्होंने समझदारी दिखाते हुए सहमति जताई, जिसके बाद यह सब बंद हो गया।” जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने केलगभग दो सप्ताह बाद, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। चार दिनों तक सीमा के दोनों तरफ से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद, भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को संघर्ष रोकने पर सहमति जताई थी।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प