कोहली बोले- WTC पाइंट सिस्टम में बदलाव के बाद हम अधिक प्रतिबद्ध हो गए थे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

साउथम्पटन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के बीच में अंक प्रणाली में बदलाव के बाद उनकी टीम और अधिक भूखी और प्रतिबद्ध हो गई थी। खेल की संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण कई निर्धारित श्रृंखलाओं के रद्द होने के बाद फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की पात्रता को अधिकतम अंक से बदलकर खेले गए मैचों में प्रतिशत अंक कर दिया था। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘इससे हम और अधिक प्रतिबद्ध हो गए और हमें और अधिक स्पष्टता मिली कि हम कहां जाना चाहते हैं और हम क्या हासिल करना चाहते हैं, इसलिए अगर हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो संभवत: यह अच्छी चीज हुई थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आत्ममुग्धता के लिए कोई जगह नहीं है, अगर हम पहले क्वालीफाई कर जाते तो शायद थोड़े सहज हो जाते।’’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘लेकिन इस स्थिति ने हमें और अधिक भूख तथा और अधिक प्रतिबद्ध बना दिया।’’

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े