सपा नेताओं ने विदेश जाने की बुकिंग शुरू की, मुख्यमंत्री योगी बोले- 300 प्लस का आंकड़ा पार करेगी भाजपा

By अनुराग गुप्ता | Feb 25, 2022

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दावा किया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले चरण से ही बढ़त बनाए हुए हैं। यह लड़ाई 80 बनाम 20 की है। इस चुनाव में भाजपा को 80 फीसदी सीटें मिलेंगी। जबकि 20 सीटें अन्य में बटेंगी। मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या से लेकर प्रयागराज तक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 

सपा ने शुरू की विदेश की बुकिंग

प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा नेताओं ने मुंह छुपाने के लिए 10 मार्च के बाद विदेश जाने के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। लेकिन उनके सामने एक समस्या खड़ी हो गई है क्योंकि कुछ उड़ानों को कोविड के कारण और कुछ को यूक्रेन-रूस संघर्ष के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनावों के बीच योगी सरकार के मुरीद हुए राजा भैया, कही यह अहम बात

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चौथे चरण के मतदान के बाद भाजपा बहुमत के करीब है और पांचवें चरण के बाद एनडीएन बहुमत के आगे निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि अंत तक भाजपा 300 प्लस के आंकड़े को पार कर लेगी और अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 18 फीसदी थी और अब यह 2 फीसदी से कम है।

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh का सनसनीखेज खुलासा: कॉन्सर्ट में बोले- शरीर छोड़ने की कोशिश की थी, Fans हुए परेशान!

Diljit Dosanjh ने कैलगरी कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों की कर दी बोलती बंद देखें Viral Video

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे