चंडीगढ़ को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच बवाल ! भूपेंद्र हुड्डा बोले- राज्य के कल्याण के लिए हम एकजुट होकर लड़ेंगे

By अनुराग गुप्ता | Apr 05, 2022

गुरुग्राम। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हरियाणा सरकार और वहां का विपक्ष लगातार निशाना साध रही है। ऐसे में कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान सामने आया है। दरअसल, पंजाब विधानसभा ने चंडीगढ़ को राज्य को ट्रांसफर करने की मांग करने वाला प्रस्ताव पारित किया। जिसकी हरियाणा सरकार ने भी कड़ी आलोचना की है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कई दफा कह चुके हैं कि चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों की ही राजधानी है। 

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब विधानसभा का प्रस्ताव महज 'जुमला' है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि हम हरियाणा के कल्याण के लिए एकजुट होकर लड़ेंगे। चंडीगढ़ पर पंजाब विधानसभा का प्रस्ताव महज 'जुमला' है। जरूरत पड़ी तो हम राज्य के फायदे के लिए ऐसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और राज्यपाल से मिलेंगे।

पंजाब और हरियाणा के बीच छिड़ा विवाद !

पंजाब विधानसभा ने चंडीगढ़ को पंजाब में ट्रांसफर करने वाला प्रस्ताव पारित किया था। जिसके जवाब में हरियाणा विधानसभा ने सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के निर्माण को पूरा करने और पंजाब से हिंदी भाषी क्षेत्रों को स्थानांतरित करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है। इसके साथ ही विधानसभा ने चंडीगढ़ पर दावा करने के लिए पड़ोसी राज्य पंजाब की निंदा की।  

इसे भी पढ़ें: 'भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल', हरियाणा सीएम ने कहा- हमें दें भ्रष्टाचारियों की सूचना, उन्हें आधी रात को भी पकड़ेंगे 

हरियाणा सरकार के प्रस्ताव में कहा गया है, "यह सदन पंजाब विधानसभा में एक अप्रैल 2022 को पारित प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त करता है, जिसमें सिफारिश की गई है कि चंडीगढ़ को पंजाब में स्थानांतरित करने के मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाए। यह हरियाणा के लोगों को स्वीकार्य नहीं है। हरियाणा ने चंडीगढ़ पर अपना अधिकार बरकरार रखा है।"

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव