'भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल', हरियाणा सीएम ने कहा- हमें दें भ्रष्टाचारियों की सूचना, उन्हें आधी रात को भी पकड़ेंगे

Manohar lal
प्रतिरूप फोटो

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भ्रष्टाचार को ख़त्म करने का तरीका हमने बना लिया है। लेकिन, कुछ चतुर लोग अभी भी हैं जो आज भी भ्रष्टाचार करने की कोशिश करते हैं। आपको कोई भी भ्रष्टाचारी मिलता है, तो उसकी सूचना हमें दो। उसे अगर आधी रात को भी पकड़ना पड़े तो हम पकड़ेंगे।

गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को जींद में एकसभा को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचारियों के लिए सख्त रवैया अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर आधी रात को भी भ्रष्टाचारियों को पकड़ना पड़ा तो उन्हें हम पकड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक नारा भी दिया- भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल। 

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ पर पंजाब के कदम के बाद हरियाणा ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भ्रष्टाचार को ख़त्म करने का तरीका हमने बना लिया है। लेकिन, कुछ चतुर लोग अभी भी हैं जो आज भी भ्रष्टाचार करने की कोशिश करते हैं। आपको कोई भी भ्रष्टाचारी मिलता है, तो उसकी सूचना हमें दो। उसे अगर आधी रात को भी पकड़ना पड़े तो हम पकड़ेंगे। उन्होंने कहा कि लगभग एक हज़ार भ्रष्टाचारियों को पकड़कर हमने जेल में डाला हुआ है। भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल, मनोहर लाल।

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ को पंजाब में ट्रांसफर करने वाले प्रस्ताव को खट्टर ने बताया निंदनीय, बोले- SYL मुद्दा सुलझाने के लिए पहले जाएं SC 

आपको बता दें कि मनोहर लाल खट्टर ने जींद के गांव हमेटी, बोहतवाला में 33केवी सब-स्टेशन एवं मुहाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। साथ ही जींद के अर्जुन स्टेडियम में स्पोर्ट्स फैसिलिटेशन सेंटर, सफीदों के खेड़ा खेमावती में सरकारी आईटीआई समेत 9 परियोजनाओं का उद्घाटन व 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़