बाबा साहब के समानता, समरसता व भाईचारे के सपनों को हम मिलकर पूरा करेंगे- लाल सिंह आर्य

By दिनेश शुक्ल | Sep 27, 2020

इंदौर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य रविवार को महू स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्मारक पर पहुंचे। उन्होंने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आर्य ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता बाबा साहब के समानता, समरसता व भाईचारे के सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे। मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यनारायण खोईवाल ने बताया कि सांवेर विधानसभा के अनुसूचित जाति सम्मेलन में सम्मिलित होने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य रविवार को इंदौर पहुंचे थे। यहां मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ आर्य की अगवानी की गई। उन्होंने सर्वप्रथम विघ्नहर्ता मंगलमूर्ति खजराना गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत आर्य संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू स्थित स्मारक स्थल पहुंचे और बाबा साहब को श्रध्दासुमन अर्पित कर नवीन कार्यकाल हेतु आशीर्वाद लिया। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, अब तक 24 प्रत्याशियों की घोषणा

यहां उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अजा राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने कहा कि बाबा साहब के समानता, समरसता व भाईचारे के सपनों को हम कार्यकर्तागण मिलकर पूरा करेंगे और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक केन्द्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर अनुसूचित जाति वर्ग को इस देश में और सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि महान संत रविदास ने कर्मपथ पर चलने का मार्ग हमको बताया है,  उस पथ पर चलकर अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान का प्रयास करेंगे। लाल सिंह आर्य ने कहा कि हम सब को भ्रम फैलाने वाले संगठनों से सचेत रहना होगा। यह संगठन बाबा साहब द्वारा बनाए गए विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधान की आत्मा के विरूध्द समाज में भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोग और संगठन संत रविदासजी और अनुसूचित जाति वर्ग का हित सोचने वाले महान संतों की वाणी को अपने हिसाब से प्रचारित कर भ्रम फैलाने का कार्य करते हुए अजा वर्ग पर कुठाराघात कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: लोक समता पार्टी का भाजपा में विलय, मान, सम्मान, शान और स्थान का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिलाया विश्वास

इंदौर पहुंचने पर लाल सिंह आर्य का संपूर्ण इंदौर शहर एवं ग्रामीण में मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैरो के नेतृत्व में शैलेष गिरजे, मुकेश टटवाल, प्रताप करोसिया, भगवान परमार, राजेश शिरोड़कर, अंकित धेप्ते कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके पूर्व आर्य फिर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त हुए कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर भी पहुंचे एवं श्री विजयवर्गीय को बधाई, शुभकामना देते हुए मोर्चा के कार्यों हेतु सहयोग एवं आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री विजयवर्गीय द्वारा आर्य का साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर मालवा की परंपरानुसार स्वागत किया गया। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैरो के नेतृत्व में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार