कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, अब तक 24 प्रत्याशियों की घोषणा

Congress releases second list
दिनेश शुक्ल । Sep 27 2020 9:46PM

रविवार को कांग्रेस द्वारा जारी प्रत्याशीयों की सूची में ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार और सुरखी विधानसभा से पारूल साहू का नाम की संभावना पहले से जताई जा रही थी। इन दोनों प्रत्याशियों ने भाजपा की सदस्यता त्यागकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। अभी तक कांग्रेस 28 में से 24 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनावों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी की अनुशंसा पर नौ और विधनसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें विधानसभा जौरा से पंकज उपाध्याय, सुवासरा से अजब कुशवाह, ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार, पोहरी से हरिबल्लभ शुक्ला, मुंगावली से कन्हैया लाल लोधी, सुरखी से पारुल साहू, मान्धाता से उत्तम राज नारायण सिंह, बदनावर अभिषेक सिंह टिंकू बना और सुवासरा से राकेश पाटीदार का नाम घोषित किया गया है। इससे पहले 15 प्रत्याशियों के नाम घोषित हो चुके है। जिसको मिलाकर अभी तक 24  विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कर चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: लोक समता पार्टी का भाजपा में विलय, मान, सम्मान, शान और स्थान का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिलाया विश्वास

रविवार को कांग्रेस द्वारा जारी प्रत्याशीयों की सूची में ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार और सुरखी विधानसभा से पारूल साहू का नाम की संभावना पहले से जताई जा रही थी। इन दोनों प्रत्याशियों ने भाजपा की सदस्यता त्यागकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। अभी तक कांग्रेस 28 में से 24 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जबकि भाजपा की तरफ से अभी तक कोई सूची जारी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि सिंधिया समर्थक 22 पूर्व विधायको को उनकी सीट से मैदान में उतारा जाएगा जबकि अन्य 6 सीटों पर भाजपा को नाम तय करना है। संभवतः 29 सितंबर को होने वाली भारत निर्वाचन आयोग की बैठक में मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के उप चुनावों की तारीखों की घोषणा हो सकती है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़