'हम एक वोट भी चुराने नहीं देंगे', सीतामढ़ी में बोले राहुल गांधी, बिहार की मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख गरीबों के नाम

By अंकित सिंह | Aug 28, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि बिहार की मतदाता सूची से 65 लाख गरीब और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। 'मतदाता अधिकार यात्रा' के तहत सीतामढ़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए, गांधी ने कहा कि बिहार के लोग भाजपा और चुनाव आयोग को अपने वोट के अधिकार से छीनने की अनुमति नहीं देंगे। जानकी मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना   करने के बात राहुल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग बिहार में 'वोट चोरी' करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए हमने यहां 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाली है। भाजपा और चुनाव आयोग ये जान लें कि बिहार की जनता जागरूक है, वो इन्हें 'वोट चोरी' करने नहीं देगी। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में नए कानून का पुलिस कर्मियों को पढ़ाया जा रहा पाठ

कांग्रेस नेता ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें जो संविधान दिया है, वो एक पवित्र किताब है। इसमें हमारे देश की सोच है, विचारधारा है। संविधान ने ही दलितों को सम्मान और स्वाभिमान से जीने का अधिकार दिया है, लेकिन BJP के लोग ये अधिकार आपसे छीनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जो 65 लाख वोट कटे हैं, उनमें दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, गरीबों के नाम हैं... अमीरों का नाम नहीं है। भाजपा आपकी आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन मैं ये साफ कह दूं- हम आपके साथ खड़े हैं, इन्हें आपकी आवाज दबाने नहीं देंगे। 

प्रमुख खबरें

American Center हमले के दोषी Aftab Ansari की जेल कोठरी से 3 फोन और नकदी बरामद

Bollywood Wrap Up: सेलिना जेटली के आउटफिट पर बवाल से लेकर नेपाल त्रासदी पर बिग बी के दर्द तक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

Niger राजधानी Niamey में भारी गोलीबारी और धमाके, एयरपोर्ट पर सेना तैनात

BJP-RSS की विचारधारा में है दलितों के प्रति नफरत, Jairam Ramesh का तीखा हमला