Vladimir Putin ने निजी सेना की बगावत के बाद कहा, हम रूस और उसके लोगों की रक्षा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2023

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निजी सेना ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख येवेनी प्रीगोझिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह का ऐलान करने और शनिवार को देश के एक अहम शहर में दाखिल होने के बीच राष्ट्र को संबोधित किया। पुतिन ने प्रीगोझिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह के ऐलान को ‘विश्वासघात’ एवं ‘देशद्रोह’ करार दिया और ‘रूस और उसके लोगों की हर हाल में रक्षा’ करने का भरोसा दिलाया। पुतिन ने कहा कि रूस ‘‘अपने भविष्य के लिए सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि यह विद्रोह ‘‘हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा’’ है और हम इसके खिलाफ ‘‘कठोर कार्रवाई’’ करेंगे।

इसे भी पढ़ें: नौ महीने नहीं बल्कि 36 साल तक Pregnant रहा ये व्यक्ति, Medical Condition को समझता रहा Tumor, डॉक्टर बोले- लाखों में एक होता है मामला

प्रीगोझिन के कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए रूस की सुरक्षा सेवाओं ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। रूस ने ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख की धमकी को कितनी गंभीरता से लिया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी मॉस्को और रोस्तोव-ऑन-दोन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि ‘वैग्नर ग्रुप’ प्रमुख प्रीगोझिन रूसी शहर में कैसे दाखिल हुए और उनके साथ कितने लड़ाके हैं।

प्रमुख खबरें

भारत ने रूस में जिंदा किया खतरनाक फार्मूला, अब होगा धमाका!

असम सरकार उठाएगी Jadav Payeng के इलाज का पूरा खर्च, मंत्री ने अस्पताल में जाना हाल

वैश्विक झटकों से निपटने के लिए R&D और निवेश बढ़ाए निजी क्षेत्र: Nirmala Sitharaman

Ukraine के विदेश मंत्री Andrii Sybiha बोले, Russia संकट पर भारत का प्रस्ताव सबसे मजबूत