भाजपा नेता गिरीश महाजन का दावा, हमारे पास 170 विधायकों का है समर्थन

By अनुराग गुप्ता | Nov 23, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा-एनसीपी के समर्थन वाली सरकार बनने के बाद भाजपा नेता गिरीश महाजन ने बड़ा बयान दिया है। महाजन ने कहा कि हम अपना बहुमत साबित करेंगे, हमारे पास 170 विधायकों का समर्थन है। अजीत पवार ने राज्यपाल को अपने विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी है। 

महाजन ने आगे कहा कि अजीत पवार एनसीपी विधायक दल के नेता हैं, इसका अर्थ है कि एनसीपी के सभी विधायकों का हमें समर्थन प्राप्त है। गौरतलब है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा के साथ सरकार बनाने का फैसला अजीत पवार का निजी फैसला है, एनसीपी का नहीं है। यह साफ करना चाहता हूं कि हम इस फैसले का समर्थन नहीं करते हैं।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं