2024 में हम भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे, ममता बोलीं- मुझे गिरफ्तार करो और देखो क्या होता है

By अंकित सिंह | Aug 29, 2022

विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। ममता बनर्जी भी जबरदस्त तरीके से केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। इन सबके बीच ममता बनर्जी ने दावा किया है कि 2024 में हम भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक ममता बनर्जी ने कहा कि अगर हमारे अधिकारियों को दिल्ली बुलाया जाता है तो हम राज्य में काम करने वाले केंद्रीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। मैंने सुना है कि बीजेपी ने मेरे खिलाफ केस दर्ज किया है। भाजपा को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे गिरफ्तार करो और देखो क्या होता है। 2024 में हम भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नीत केंद्र सरकार ‘सीरियल किलर’ की तरह बर्ताव कर रही है : सिसोदिया

बनर्जी ने कहा,‘‘ भाजपा सब को चोर बता रही है। वे इस प्रकार से अभियान चला रहे हैं जैसे तृणमूल में हम सब चोर हैं और केवल भाजपा तथा उसके नेता ही पाक साफ हैं। अगर मैं राजनीति में नहीं होती तो मैं उनकी जबानें खींच लेती।’’ हाल में केंद्रीय एजेंसियों ने हकीम को तलब किया था। इस पर हकीम की गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए बनर्जी ने कहा,‘‘अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है, तो वह एक फर्जी मामला होगा केवल उन्हें परेशान करने के लिए।’’ बनर्जी ने कहा, ‘‘ वे तृणमूल नेताओं के पास धन होने की बात कर रहे हैं। भाजपा को महाराष्ट्र की तर्ज पर निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिए हजारों करोड़ रुपये कहां से मिल रहे हैं। भाजपा को 2024 के लोक सभा चुनाव में हराना होगा।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर