किसानों के बिजली बिल होंगे माफ, कटे कनेक्शन की भी होगी बहाली, चन्नी बोले- अगर आंच आई तो अपनी गर्दन पेश कर दूंगा

By अनुराग गुप्ता | Sep 20, 2021

चंडीगड़। कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि कानूनों का जिक्र किया और केंद्र सरकार से उसे वापस लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ है। हम केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेना का निवेदन करते हैं। यह आम आदमी की सरकार है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में बहुत अच्छा काम किया है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आम आदमी को मुख्यमंत्री बनाया है। मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करता हूं। हम किसानों के पानी और बिजली के बिल माफ करेंगे। कटे हुए बिजली के कनेक्शन भी बहाल किए जाएंगे। चन्नी ने कहा कि अगर किसानों और खेती करने वालों को अगर आंच आई तो मैं अपनी गर्दन भी उनके आगे कर दूंगा।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू को लेकर एआईसीसी महासचिव रावत का बयान चौंकाने वाला: सुनील जाखड़ 

उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वोच्च है, मुख्यमंत्री या कैबिनेट नहीं। कांग्रेस की विचारधारा सभी को साथ लेकर चलने की है और हम सभी को साथ लेकर चलेंगे। पंजाब में एकता, अखड़ता, भाईचारा और मेल मिलाप आगे बढ़ाएंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के अनुसार सरकार काम करेगी।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये