जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से हथियारों, मादक पदार्थ की खेप जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से सोमवार को हथियारों और मादक पदार्थ हेरोइन की खेप जब्त की। अधिकारियों ने बताया कि यह खेप चमलियाल सीमा चौकी के पास सरकंडा (जंगली घास) में छिपे एक सफेद रंग के बोरे मे मिली। अधिकारियों ने बताया कि बोरे से पांच मैगजीन, तीन एके राइफल, सात गोलियों के साथ चार पिस्तौल, पांच पैकेट हेरोइन और कुछ गोला बारूद मिला है।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की