Blouse Designs: सिंपल साड़ी के साथ पहनें इस तरह की डिजाइन वाले गोल्डन ब्लाउज, दिखेंगी बेहद स्टाइलिश

By अनन्या मिश्रा | Apr 01, 2024

वैसे तो साड़ी हर महिला की पहली पसंद होती है। लेकिन जब तक साड़ी के साथ अच्छा सा ब्लाउज न पहना जाए, तब तक साड़ी का लुक अच्छा नहीं आता है। आमतौर पर साड़ियों के साथ अलग से ब्लाउज का कपड़ा मिलता है। लेकिन आजकल साड़ी के साथ अलग डिजाइन वाले ब्लाउज को पहनने का ट्रेंड है। मार्केट में आपको डिजाइनर ब्लाउज वाली ढेरो वैरायटी मिल जाएंगी। कुछ ब्लाउज कॉमन हैं, जो हर महिला के वॉर्डरोब में मिल जाएंगे। 

प्‍लंजिंग नेकलाइन ब्‍लाउज

यदि आप शिफॉन की सिंपल साड़ी में अच्छा लुक चाहती हैं, तो आपको प्‍लंजिंग नेकलाइन गोल्डन ब्लाउज कैरी करना चाहिए। यह आपको स्टाइलिश लुक देगा। इसमें आप अपने हिसाब से फुल या हाफ स्लीव्स बनवा सकती हैं। 

चोलीकट गोल्‍डन ब्‍लाउज

सिल्क की साड़ी के साथ चोलीकल डिजाइन का गोल्डन ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। चोलीकट ब्लाउज आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इस तरह के ब्लाउज के साथ आप फैंसी स्लीव्स बनवा सकती हैं। वहीं आप फ्रिंज कट या बटरफ्लाई स्लीव्स वाले ब्लाउज भी बनवा सकती हैं।

सिंपल गोल्डन स्लीवलेस ब्लाउज

आप अगर सिंपल ब्लाउज कैरी करना चाहती हैं, तो सिंपल गोल्डन स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन बनवा सकती हैं। आप चाहें तो डीप नेक बनवा सकती हैं। आज के समय में नॉट वाले ब्लाउज काफी ज्यादा फेमस हो रहे हैं। इस तरह के ब्लाउज आप नाइट पार्टी के लिए भी कैरी कर सकती हैं।

गोल्‍डन टिशू ब्‍लाउज

अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में थोड़ा फैंसी ब्लाउज पहनना चाहती हैं। तो आप गोल्डन टिशू ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। शिमर फैब्रिक साड़ी के साथ यह ब्लाउज काफी अच्छा लगेगा। आप चाहें तो इस तरह के ब्लाउज को स्लीव्स के साथ भी कैरी कर सकती हैं। बता दें कि आजकल पफ स्लीव्स काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं।

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने Amit Shah को दी असम में बाढ़ और राहत कार्यों की जानकारी

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क