कुंभ राशि वाले इस रत्न को पहनने से शनि कृपा बनी रहती है, साढ़ेसाती का कम होता है प्रभाव

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 13, 2024

कर्म फलदाता शनि को न्याय का देवता माना जाता है। अभी शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि करीब 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में आए हैं। वहीं, शनि के कुंभ राशि में होने से मकर ,कुंभ व मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। कुंभ राशि में शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। गौरतलब है कि कुंभ राशि के जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे रत्न के बारे में बताया गया है, जिसे धारण करने से शनि की कृपा होने की मान्यता है। 

ज्योतिष के मुताबिक, कुंभ राशि वालों को नीलम रत्न पहनना चाहिए। कुंभ राशि जातकों के लिए नीलम धारण करना काफी लाभकारी होता है। कहते हैं कि इस रत्न के धारण करने से कुंभ राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होंगे। जीवन में धन-धान्य प्राप्त होता है।

किस दिन नीलम अंगूठी पहने

शनि देव की कृपा पाने के लिए कुंभ राशि वालों को शनिवार के दिन सोने की अंगूठी में चार रत्ती का नीलम पहनना चाहिए। इसे मध्यमा अंगुलि में पहनना शुभ माना जाता है।

इन राशि वालों को नहीं पहनना चाहिए नीलम

रत्न शास्त्र के अनुसार, मेष, सिंह, धनु, कर्क, वृश्चिक व मीन राशि वालों को नीलम रत्न धारण नहीं करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, अगर आपने इस रत्न को धारण किया तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

वहीं, मकर राशि वाले शनिदेव का आधिपत्य है। ऐसे में इस राशि के जातकों को शनि कृपा पाने के लिए उपरत्न नीलम पहनना चाहिए। कहा जाता है कि इस रत्न को धारण करने से शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा