Wrong Size Bra: गलत साइज की ब्रा पहनने से हो सकते हैं ये नुकसान, बिगड़ सकता है बॉडी पॉश्चर

By अनन्या मिश्रा | Aug 11, 2025

क्या आप भी ऐसा सोचती हैं कि ब्रा का साइज थोड़ा ऊपर-नीचे होने से क्या फर्क पड़ता है। तो आप गलत हैं, किसी भी महिला के लिए ब्रा की सही साइज और शेप होना जरूरी है। ब्रा अलग-अलग साइज और शेप की होती है। ऐसे में सभी को अपने ब्रेस्ट शेप के हिसाब से ही इसका चुनाव करना चाहिए। हालांकि अक्सर महिलाओं को अपने ब्रेस्ट और कप का सही साइज नहीं पता होता है। तो वहीं कई बार झिझक की वजह से महिलाएं ब्रा के शेप को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। वहीं कभी-कभी महिलाएं गलत साइज और शेप की ब्रा का चुनाव कर लेती हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: धीरे-धीरे कम हो रहा है वजन तो इस तरह रखें खुद को मोटिवेटिड

गलत साइज की ब्रा पहनने के नुकसान

एक्सपर्ट की मानें, तो ब्रा का चुनाव करने के दौरान महिला को अपने ब्रेस्ट का सही साइज पता होना जरूरी होता है। सही साइज की ब्रा ब्रेस्ट को सपोर्ट देने और बॉडी पोश्चर को सही बनाए रखने में सहायता करती है। लेकिन गलत साइज की ब्रा आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। 

ब्रा की सही साइज होने पर ब्रेस्ट मसल्स को सही सपोर्ट मिलता है। अगर ब्रा ढीली या फिर टाइट होती है, तो इससे आपको कई दिक्कतें हो सकती हैं।

अगर आप गलत फिटिंग की ब्रा पहनती हैं, तो इससे ब्रेस्ट पर दबाव पड़ता है। जिसके कारण ब्रेस्ट में दर्द या फिर भारीपन लग सकता है।

गलत साइज की ब्रा लंबे समय तक पहनने से ब्रेस्ट का नेचुरल शेप बिगड़ सकता है। जिसकी वजह से ब्रेस्ट में सैगिंग यानी की ढीलापन आ सकता है।

अगर आप टाइट ब्रा पहनती हैं, तो ब्रेस्ट टिश्यूज को नुकसान हो सकता है। इस कारण सीने में जलन, ब्रेस्ट पेन और एसिडिटी महसूस हो सकती है।

ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से अंडरबस्ट और शोल्डर पर निशान, रैशेज और जलन हो सकती है। अधिक टाइट ब्रा पहनने से पसीना भी अधिक आता है और पसीने की वजग से संक्रमण का खतरा भी अधिक होता है।

टाइट ब्रा पहनने से सीने के आसपास की मसल्स पर दबाव डालती है। जिसकी वजह से गहरी सांस लेने में मुश्किल होती है। टाइट ब्रा पहनने से सही सपोर्ट नहीं मिलता है, जिस वजह से पीठ, ब्रेस्ट, कंधों और गर्दन में दर्द हो सकता है।

अगर ब्रा का साइज सही नहीं है और ब्रेस्ट को सही सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है, तो फिर आपको भागने या फिर चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है।

कई बार अंडरवायर ब्रा या पुशअप ब्रा, जिनमें मेटल वायर होती है। उस कारण ब्रेस्ट टिश्यूज में सेंसिटिविटी बढ़ सकती है और ब्रेस्ट में गांठ होने की संभावना रहती है।

प्रमुख खबरें

PM Modi से खुली बहस की मांग पर अड़े Rahul Gandhi, कहा- Mohan Bhagwat को बना लें जज

खनिज संसाधनों से Chhattisgarh को देश का विकास इंजन बनाएंगे: CM Vishnu Deo Sai

Rajasthan Panchayat Chunav: तीसरे चरण में 68.39 फीसदी वोटिंग, Naharpura में सबसे ज्यादा मतदान

शिक्षा को व्यावहारिक जीवन में उतारना बेहद जरूरी, Shahjahanpur में बोलीं Anandiben Patel