Delhi Weather| दिल्ली में बार बार बदल रहा मौसम, कभी धूप तो कभी ठंड का हो रहा अहसास

By रितिका कमठान | Jan 20, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम बार बार रंग बदल रहा है। सोमवार 20 जनवरी को दिल्ली में सुबह के समय ठंड का अहसास हुआ। वहीं दिन में यहां धूप निकली जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली के लोगों को आज सुबह हल्की धुंध के साथ ठंड का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग ने सुबह के समय अधिकांश इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की भविष्यवाणी की थी। बाद में आसमान साफ रहा है। दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है।

सोमवार को शाम और रात में धुंध और हल्का कोहरा फिर से छाने की संभावना है। इससे पहले दिल्ली में रविवार (19 जनवरी) को तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई, तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले छह वर्षों में जनवरी का सबसे अधिक तापमान था। 

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 21 जनवरी की सुबह के समय धुंध/हल्का से मध्यम कोहरा, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर-पश्चिम से 6-12 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलेंगी, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

प्रमुख खबरें

झांसी में TTE से मारपीट और HHT मशीन तोड़ने पर तीन यात्री अरेस्ट

Yemen में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को बचाया गया, वतन वापसी शुरू

Emmanuel Macron और Anthony Albanese समेत वैश्विक नेताओं ने दी Diwali की बधाई, शांति की कामना की

Israel के राष्ट्रपति ने Gadi Eisenkot को 67 सांसदों के समर्थन के बाद सौंपी सरकार बनाने की कमान