IIMC में मेघा परमार का स्वागत, ट्रांसजेंडर किट्टू को माउंट एवरेस्ट के लिए कर रही हैं तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2021

नई दिल्ली। माउंट एवरेस्ट विजेता एवं मध्य प्रदेश सरकार के 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एंबेसडर मेघा परमार का बुधवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) की और से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ वर्जिन पीक तक पहुंचने वाली भारत की पहली ट्रांसजेंडर किट्टू और माउंटेनियर शोभित शर्मा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो संजय द्विवेदी, अपर महानिदेशक के. सतीश नंबूदिरीपाड एवं अपर महानिदेशक (प्रशिक्षण) ममता वर्मा ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर मेघा परमार ने कहा कि किट्टू ने पिछले वर्ष 2 अक्टूबर को 6000 मीटर की ऊंचाई वाले वर्जिन पीक शिखर को फतह किया था। अब वे माउंट एवरेस्ट के लिए किट्टू को तैयार कर रही हैं। अगर किट्टू माउंट एवरेस्ट फतह कर लेती हैं, तो ऐसा करने वाली वो विश्व की पहली ट्रांसजेंडर होंगी। मेघा ने कहा कि किट्टू ने वर्जिन पीक के शिखर पर पहुंचने के बाद नर-नारी के समान ही किन्नर समुदाय को भी सम्मान मिले, इसलिए "नर-नारी और किन्नर एक समान" का नारा लगाया था। 

प्रमुख खबरें

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में