वेलस्पन एंटरप्राइजेज को मिला महाराष्ट्र में 1460 करोड़ रुपये का सड़क निर्माण ठेका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2018

नयी दिल्ली। वेलस्पन एंटरप्राइजेज को महाराष्ट्र में लोक निर्माण विभाग से 1,460 करोड़ रुपये का सड़क निर्माण ठेका मिला है। शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसे महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग से सड़कों के उन्नयन, दोहरीकरण इत्यादि का ठेका मिला है। उसे यह ठेका अमरावती में हाइब्रिड एन्यूइटी पर महाराष्ट्र सड़क उन्नयन कार्यक्रम के तहत दिया गया है। नौ उप-पैकेजों की इस परियोजना में 352.15 किलोमीटर सड़कों पर 1,460 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।

प्रमुख खबरें

Moïse Kouamé ने रचा इतिहास, Rafael Nadal के बाद French Open में सबसे बड़ा कारनामा करने वाले युवा।

Yannik Sinner की Shocking Exit, जीता हुआ मैच हारे, Paris की गर्मी से French Open में बिगड़ी तबीयत

Tata Motors का बड़ा एक्शन: EV Booking में ढाई गुना उछाल, अब 50% बढ़ेगा उत्पादन

Tech की दुनिया में Wipro का बड़ा दांव, ServiceNow संग AI से बदलेगा कंपनियों का कामकाज