पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र नौ सितंबर से होगा शुरू, 7 सितंबर को होगी सर्वदलीय बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र नौ सितंबर को शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदन के काम-काज पर चर्चा करने के लिए सात सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बनर्जी ने कहा, “विधानसभा सत्र नौ सितंबर को शुरू होगा। सर्वदलीय बैठक में सत्र की अवधि और सदन में काम-काज के विषयों पर चर्चा की जाएगी।” अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सत्र का आयोजन कैसे किया जाए, इस पर काम किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव