West Bengal: BJP को लगा बड़ा झटका, मोदी सरकार में मंत्री रहे जॉन बारला TMC में शामिल

By अंकित सिंह | May 15, 2025

पूर्व भाजपा नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रहे जॉन बारला पार्टी से असंतुष्ट होने की अटकलों के बाद, पश्चिम बंगाल में आधिकारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए हैं। उनके जाने को पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए एक झटका माना जा रहा है। यह तब हुआ तब राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बारला एक महत्वपूर्ण आदिवासी नेता हैं और चाय बागानों और आदिवासी इलाकों में उनका प्रभाव है। बारला ने वर्तमान विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने पर निराशा व्यक्त की। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की हिरासत से BSF जवान की रिहाई पर ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया, कह दी बड़ी बात

ममता बनर्जी ने बुधवार को कूचबिहार से एक किसान को बांग्लादेशियों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर अगवा किये जाने के मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह मुद्दा कूटनीतिक है और इस पर दोनों देशों की सरकारों के बीच चर्चा होनी चाहिए। बनर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘प्राथमिक कार्य उन्हें वापस लाना है’’। उन्होंने मुख्य सचिव मनोज पंत को संबंधित विभाग से बात करने का निर्देश दिया। 

National News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी