West Bengal: फंदे से लटका मिला BLO , परिवार ने SIR को लेकर दबाव का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2026

मुर्शिदाबाद जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) फंदे से लटका हुआ मिला। बीएलओ के परिवार का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर काम के अत्यधिक दबाव के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। चार नवंबर को एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अब तक आठ बीएलओ की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात रानीतला थाना अंतर्गत पैकमरी चार इलाके में स्थानीय लोगों के संज्ञान में आई। मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि हमीमुल शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं आए।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘काफी खोजबीन के बाद शनिवार रात को विद्यालय परिसर के एक कमरे में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।’’

पुलिस अधिकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि शिक्षक और बीएलओ के रूप में अपनी दोहरी जिम्मेदारियों के कारण काम के बोझ से हमीमुल गंभीर तनाव में थे।

हमीमुल के बड़े भाई फरमान-उल-कलाम ने कहा कि हाल के हफ्तों में एसआईआर से संबंधित कार्यों को पूरा करने का दबाव बढ़ गया था। भगबंगोला के तृणमूल कांग्रेस विधायक रियाज हुसैन सरकार ने परिवार से मुलाकात की और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग एसआईआर प्रक्रिया में जल्दबाजी कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बीएलओ पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिर से पत्र लिखकर एसआईआर के संबंध में आम नागरिकों और बीएलओ की मौतों पर चिंता व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

AAP Protest के बीच दिल्ली में 500 से ज्यादा हिरासत में, 12 Metro Station बंद

Voter List विवाद पर Mumbai के Shivaji Park में CJP का विरोध, भारी पुलिस बल हुआ तैनात

Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा उम्मीदवार, सांसद वीरेंद्र सिंह ने किया ऐलान

Akash Anand ने दूसरी पार्टी में जाने की खबरों को नकारा, Mayawati को बताया राजनीतिक गुरु