पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी, प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि क्रिसमस आशा, प्रेम और एकजुटता का पर्व है। उन्होंने लोगों को इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं। बनर्जी ने कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में ‘कैथेड्रल ऑफ मोस्ट होली रोजरी’ में मध्यरात्रि की प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक दूसरे को माफ करने, खुशियां बांटने और खुद को यह याद दिलाने का दिन है कि छोटी सी मदद से किसी की दुनिया को रोशन किया जा सकता है। तो आइए, हम उन लोगों के साथ इस दिन का जश्न मनाएं जो अकेले हैं और खुद को अलग-थलग महसूस करते हैं। क्रिसमस की खुशी को हर कोने में पहुंचाएं। आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं!’’ बनर्जी के साथ कलकत्ता के आर्कबिशप थॉमस डिसूजा, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और शहर के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा भी थे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का नया शिकार Cuba? 67 साल पुराना बदला लेने की तैयारी में अमेरिका!

Braj की सीमा से बाहर न ले जाएं Govardhan शिला, Radha-Krishna की कृपा रुक जाएगी, जानें वजह

फ़र्ज़ी Forensic Report पर Raghav Chadha का वार, बोले- Bhagwant Mann दें CM पद से इस्तीफ़ा

मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूरी कांड की कहानी! मजदूर की यातना से मौत, शव को बैग में भरकर ठिकाने लगाया, मुक्त कराए गये 12 मजदूरों ने खोले राज