बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 980 नए मामले,13 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

कोलकाता| पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 980 नए मामले सामने आए,वहीं 13 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए टीके को मंजूरी मिलने के बाद उनके टीकाकरण में योगदान दें पंचायतें: सरकार

इससे पहले 28 और 27 अक्टूबर को क्रमशः 990 और 976 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि 29, 28 और 27 अक्टूबर को क्रमश: आठ, नौ और 15 लोगों की संक्रमण से मौत हुई।

कोलकाता में शनिवार को 272 नए मामले सामने आए जबकि पड़ोसी उत्तर 24 परगना जिले में यह आंकड़ा 148 था। शुक्रवार को ये आंकड़े क्रमश: 273 और 161 थे। पश्चिम बंगाल में अब तक 15,64,558 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में 8,310 मामले उपचाराधीन हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर