पश्चिम बंगाल विधानसभ चुनाव: माकपा ने निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता पर उठाया सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल माकपा सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठाया और दावा किया कि अगर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा को बहुमत नहीं मिलता है तो ये दोनों पार्टियां हाथ मिला सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में अजित पवार ने की रैली, भाजपा ने लगाया कोविड-19 नियमों के उललंघन का आरोप

मिश्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वामदलों, कांग्रेस और इंडियन सेक्युलर फ्रंटके संयुक्त मोर्चे द्वारा चुनाव में धांधली की कई शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद किसी भी शिकायत का संज्ञान नहीं लिया गया और निर्वाचन आयोग केवल “तृणमूल और भाजपा को खुश करने में” लगा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल को हमीदिया अस्पताल में मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “संयुक्त मोर्चा राज्य में सरकार बनाने के लिए लड़ रहा है। खंडित जनादेश की स्थिति में आपको तृणमूल और भाजपा भी सरकार बनाने के वास्ते हाथ मिलाते हुए दिखेंगे।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress