West Bengal: सरकारी अस्पतालों में Durga Puja पर लंबी छुट्टी बंद, लागू होगा ड्यूटी रोस्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार सरकारी अस्पतालों के कर्मचारियों को दुर्गा पूजा के दौरान दी जाने वाली लंबी छुट्टियों की व्यवस्था अगले साल से समाप्त करेगी और ऐसा ड्यूटी रोस्टर लागू करेगी ताकि चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखोपाध्याय ने यह जानकारी दी। मुखोपाध्याय ने कहा कि आजादी के बाद से एक अलिखित नियम चला आ रहा है जिसके तहत दुर्गा पूजा के छठे दिन ‘षष्ठी’ से छुट्टियां शुरू होती हैं और लक्ष्मी पूजा तक जारी रहती हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘जो कर्मचारी फिलहाल छुट्टी पर हैं, उन्हें भी आज से काम पर लौटने का निर्देश दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि चिकित्सकों और नर्सों के लिए ड्यूटी का कोई तय रोस्टर नहीं होगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पतालों में उपलब्ध रहना होगा। यह घोषणा उन खबरों के सामने आने के बाद की गई है, जिनमें कहा गया था कि त्योहार के दौरान चिकित्सक और अन्य अधिकारी अस्पतालों से अनुपस्थित रहे। कुछ कर्मचारियों पर बिना अनुमति छुट्टी लेने के भी आरोप लगे थे।

इसके बाद मुखोपाध्याय ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘‘यह शर्मनाक बात है। सरकारी कर्मचारी जनसेवक हैं।

स्वास्थ्य विभाग आपातकालीन सेवाओं से जुड़ा विभाग है। हमारे लिए कोई त्योहार नहीं है। हमें सप्ताह के सात दिन, चौबीस घंटे काम करना होता है।’’

प्रमुख खबरें

Congress प्रदेश अध्यक्ष Aradhana Mishra का दावा, UP में 2027 चुनाव जीतकर INDIA गठबंधन बनाएगा सरकार

DRI ने Hyderabad Airport पर पकड़ी 1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा, दो गिरफ्तार

United Nations Day 24 अक्टूबर: विश्व शांति के लिए हुई थी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना

Avengers Doomsday MLB Teaser Release | मिस्टर फैंटास्टिक ने फेंकी पहली पिच, स्टीव रोजर्स और थोर की नई झलकियों ने बढ़ाया रोमांच