West Bengal: मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान विस्फोट, एक महिला घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घायल महिला को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘विस्फोट आज शाम को हुआ। इसमें एक महिला घायल हो गई। हम घटना की जांच कर रहे हैं।’’ हालांकि, अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि विस्फोट बम से हुआ या किसी अन्य कारण से धमाका हुआ।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक सरकार SC और ST आरक्षण बढ़ोतरी रद्द करने के खिलाफ पहुंची Supreme Court

Baghpat में राष्ट्रपति के अंगरक्षक को गोली मारने वाले दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम

Darbhanga में आभूषण कारोबारी से लूट, पूर्व BJP पदाधिकारी समेत पांच गिरफ्तार

Abhishek Banerjee ने घर के बाहर Kolkata Police की निगरानी का लगाया आरोप, जताई नए हमले की आशंका