West Bengal: फर्जी गिरोह ने खुद को बताया सीबीआई अधिकारी, छापेमारी कर ले गए 30 लाख रुपये व आभूषण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के भवानीपुर इलाके में कुछ लोगों ने कथित तौर पर खुद को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी बताकर एक व्यापारी के घर पर छापा मारा और 30 लाख रुपये व आभूषण अपने साथ ले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। भवानीपुर थाने में व्यापारी सुरेश वाधवा (60) की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सात-आठ लोगों का एक समूह सोमवार सुबह करीब आठ बजे रूपचंद मुखर्जी लेन स्थित उनके घर पहुंचा और ‘‘छापेमारी’’ शुरू कर दी। वे सभी खुद को सीबीआई अधिकारी बता रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Bihar में नीतीश सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा, कानून-व्यवस्था और रोजगार को बनाया बड़ा मुद्दा

व्यापारी के शिकायत दर्ज कराने के बाद कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग ने भवानीपुर थाने के अपने कर्मियों के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए तीन वाहनों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir का मुख्य निर्माण पूरा, International Ramkatha Museum के लिए 10 अक्टूबर से टेंडर

वैश्विक दबाव में Sensex 778 अंक टूटा, Nifty 23,119 के करीब बंद

Bangladesh और China के बीच नए Economic Corridor पर चर्चा, म्यांमार के रास्ते कनेक्टिविटी की तैयारी

दुष्कर्म पीड़िता पर जबरन मातृत्व थोपना गरिमा से जीने के अधिकार का हनन, Delhi High Court ने 30 हफ्ते का गर्भ गिराने की दी मंजूरी