पश्चिम बंगाल सरकार ने हालात की गंभीरता के चलते ब्लैक फंगस को अधिसूचित रोग घोषित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने हालात की गंभीरता और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के मद्देनजर म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस को अधिसूचित रोग घोषित कर दिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए कहा कि डॉक्टरों के लिये म्यूकोरमाइकोसिस का पुष्ट या संदिग्ध मामला सामने आने पर अधिकारियों को इसकी जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: बिहार सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा- बंगाल से आ रहे सभी यात्रियों की जांच कराएं

आदेश में कहा गया है कि इसके तहत रोगी की निजी जानकारी समेत सभी संबंधित जानकारियों को साझा किया जाना जरूरी है। राज्य में ब्लैक फंगस के चलते अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार तक 10 लोगों का इस बीमारी का इलाज चल रहा था।

प्रमुख खबरें

Adani-Epstein Files पर America कर रहा ब्लैकमेल, PM Modi पर राहुल गांधी का सनसनीखेज आरोप

Telangana में बड़ा ठेका Scam? CM Revanth Reddy पर KTR का हमला, Amit Shah को लिखी चिट्ठी

Adani Group के Bonds की जबरदस्त डिमांड, अमेरिकी Institutional Investors भी बढ़ा रहे हिस्सेदारी

Painkiller का Overdose आपकी Kidney को कर रहा है डैमेज, एक्सपर्ट्स से जानें खतरे के Signal