पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस, मुख्यमंत्री ममता ने शिक्षक दिवस पर बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2024

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक समुदाय की सराहना की और उन्हें ‘‘समाज की रीढ़’’ बताया। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी इस अवसर पर शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि माता-पिता के अलावा, शिक्षक ही एकमात्र व्यक्ति है जिनके सामने लोग सम्मान से सिर झुकाते हैं। बनर्जी ने कहा, ‘‘हमारे शिक्षक हमारे मार्गदर्शक हैं और हमारी प्रेरणा तथा शक्ति के स्तंभ हैं। वे हमारे समाज की रीढ़ हैं। हम अपने शुरुआती वर्षों में और उसके बाद भी हमारा मार्गदर्शन करने के लिए उनके हमेशा आभारी रहेंगे।’’

राज्यपाल बोस ने भी शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘शिक्षक दिवस के अवसर पर, माननीय राज्यपाल सभी शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं और सम्मान देते हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा