पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने चुनाव के बाद हिंसा को लेकर मुख्य सचिव को किया तलब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्य सचिव को शनिवार शाम तक उनसे मुलाकात करने का निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के गृह सचिव ने उन्हें चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी कानून-व्यवस्था की स्थिति से अवगत नहीं कराया। धनखड़ ने ट्वीट किया कि गृह सचिव ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और कोलकाता पुलिस आयुक्त की इस संबंधी रिपोर्ट उन्हें नहीं भेजी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुख्य सचिव को आज शाम सात बजे से पहले मुझसे मुलाकात करने को कहा गया है, क्योंकि गृह विभाग के एसीएस (अतिरिक्त मुख्य सचिव) ने चुनाव के बाद हिंसा के संबंध में कानून एवं व्यवस्था पर स्थिति रिपोर्ट पेश नहीं की।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली वालों की मदद के लिए आगे आयी एक्ट्रेस रवीना टंडन, उपलब्ध करवा रही हैं ऑक्सीजन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में चुनाव बाद हिंसा में अलग-अलग दलों के 16 लोगों की मौत हो गयी है। राज्य में चुनाव बाद हिंसा के कारणों का पता लगा रही केंद्रीय गृह मंत्रालय की चार सदस्यीय टीम ने राजभवन में धनखड़ से मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

NSE IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, LIC और Goldman Sachs ने लगाया पैसा

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

PM Modi ने Semiconductor CEOs के साथ की बैठक, उभरती तकनीकों में भारत को अग्रणी बनाने पर दिया जोर

Asian Champions Trophy 2026: Pakistan ने भारत में खेलने से किया इनकार, मांगा Neutral Venue