West Bengal: कूचबिहार में मतपेटी लेकर भागा शख्स, प्रशासन पर खड़े हुए सवाल, वीडियो वायरल

By अंकित सिंह | Jul 08, 2023

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में एक अज्ञात व्यक्ति मतपेटी लेकर भाग गया। पंचायत चुनाव चुनाव के लिए मतदान जारी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बैलेट बॉक्स लेकर भाग रहा है। इस घटना ने राज्य में पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कूचबिहार जिले के दिनहाटा के बारानाचिना में एक मतदान केंद्र पर कथित तौर पर फर्जी मतदान से नाराज मतदाताओं ने एक मतपेटी में आग लगा दी। दिनहाटा के बारानाचिना में एक मतदान केंद्र पर कथित तौर पर फर्जी मतदान से नाराज मतदाताओं ने मतपेटी में आग लगा दी।

इसे भी पढ़ें: 'भाजपा 2022 में पश्चिम बंगाल में नहीं जीत सकी', अभिषेक बनर्जी बोले- वे बदले की राजनीति पर काम कर रहे हैं

हिंसा में नौ लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को मतदान जारी है और राज्य में शुक्रवार रात से लेकर अब तक हुई चुनाव संबंधी हिंसा में नौ लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पांच सदस्य, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता और एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थक शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, हिंसक झड़पों में कई लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा, कम से कम दो मतदान केंद्रों पर मतपेटियों को नष्ट कर दिया गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के राज में पश्चिम बंगाल लोकतंत्र में हिंसा का दुखद उदाहरण बन गया है।

प्रमुख खबरें

आजादी की लड़ाई का श्रेय किसी एक दल या व्यक्ति को नहीं: सीएम योगी

BITS पिलानी में दाखिले का झांसा देकर 46 लाख ठगने वाला BTech छात्र लखनऊ में गिरफ्तार

जो सही लगे वही फैसला लें, Sanju Samson के इस जज्बे के मुरीद हुए Captain Suryakumar Yadav, T20 World Cup का अनसुना किस्सा

उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, भाजपा ने बताया गर्व का क्षण