West Bengal Panchayat Election: हिंसा को लेकर भाजपा ने गठित की कमेटी, रविशंकर प्रसाद करेंगे नेतृत्व

By अंकित सिंह | Jul 10, 2023

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान जबरदस्त तरीके से हिंसा देखने को मिली। इस हिंसा को लेकर राजनीति भी खूब हुई। भाजपा सहित तमाम विपक्षी दल राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर रहे। तमाम विपक्षी दलों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हिंसा का आरोप लगाया। दूसरी और टीएमसी का भी दावा है कि विपक्षी दल राज्य में हिंसा फैला रहे हैं। हालांकि, दुख की बात तो यह है कि पंचायत चुनाव के दौरान लगभग 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा जब से पंचायत चुनाव की घोषणा की थी, तब से लगातार पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें आ रही थी। इस बीच भाजपा ने बड़ा कदम उठाया है। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर विरोध-प्रदर्शन हिंसक हुआ

अधीर रंजन की मांग

अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान में कहा कि हमारी तीन मांगे हैं पहला पीड़ितों को मुआवज़ा राशि दी जाए, दूसरा घायलों का पूरा इलाज कराया जाए और तीसरा इलाज के साथ-साथ वित्तीय सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि हमने यह भी मुद्दा उठाया कि पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा होने की पूरी संभावना थी तो पहले से राज्य सरकार की ओर से तैयारी क्यों नहीं की गई। साथ ही हिंसा क्यों हुई? इतने लोग मारे गए, इसकी सख्त रूप से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने उल्लेख किया है कि इस बात का स्पष्ट संकेत था कि हिंसा होगी। पूर्व सूचना के तौर पर सरकार ने मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द करने का कदम उठाया... इसका मतलब है कि राज्य सरकार को इसकी अच्छी तरह से आशंका थी। मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। मैं न्यायपालिका से जांच करने का आग्रह करता हूं। आखिर क्यों हुई ऐसी हिंसा। 

प्रमुख खबरें

Box Office पर तूफान बना HanuMan Ansh! 31वें दिन 22.75 करोड़ कमाकर रचा नया इतिहास, कुल कलेक्शन ₹122 करोड़ पार

ISRO को कमजोर करने की साजिश हो रही या भारत को Space Superpower बनने की रणनीति पर काम चल रहा?

Air India Express Emergency Landing | इंजन ऑयल का प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वापस लौटी, कोच्चि में सुरक्षित लैंडिंग

Singapore Racism Row: भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणियों पर सख्त हुए K. Shanmugam, दिए जांच के आदेश