कोविड-19 के संदिगध मरीजों को रखे जाने को लेकर आइसोलेशन वार्ड में ही भिड़ गए TMC-माकपा कार्यकर्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2020

कैनिंग। दक्षिण 24 परगना जिले के उश्ती में एक पृथक-वास केंद्र में कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों को रखे जाने को लेकर बुधवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और माकपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक स्कूल की इमारत में बनाए गए पृथक-वास केंद्र को क्षतिग्रस्त किया गया।

माकपा के स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि पृथक-वास केंद्र में रखे गए लोगों को प्रशासन की तरफ से सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं, जिसका तृणमूल ने विरोध किया और यही दोनों के बीच टकराव का कारण बना। गिरफ्तार किए गए लोगों को डायमंड हार्बर की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर