West Bengal: कूचबिहार में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक की कार पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

By अंकित सिंह | Jun 17, 2023

इस साल दूसरी बार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर शनिवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में हमला किया गया। यह दावा बंगाल भाजपा की ओर से किया गया है। 25 फरवरी को हुई पहली घटना के बाद यह दूसरी बार है जब प्रमाणिक के काफिले पर दिनहाटा इलाके में हमला किया गया। बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक वार-पलटवार का दौर जारी है। वहां से हिंसा की भी खबरे आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: भूटान-सिलीगुड़ी-बांग्लादेश गलियारे के विकास से पड़ोसी देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा

कब हुई घटना

कूचबिहार के दिनहाटा में नामांकन पत्रों की जांच के के दौरान BDO कार्यालय भवन की ओर जाने के समय यह घटना हुई है। हालांकि, दिनहाटा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक और राज्य के मंत्री उदयन गुहा ने प्रमाणिक के आरोपों को खारिज कर दिया है और केंद्रीय मंत्री पर क्षेत्र में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। गुहा ने कहा, "क्षेत्र में नामांकन पत्रों की जांच शांतिपूर्ण तरीके से हो रही थी, तभी प्रमाणिक अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला करना शुरू कर दिया।"

प्रमुख खबरें

Lebanon पर बढ़ते तनाव के बीच Netanyahu का Trump को दो टूक जवाब- हमारी राय हमेशा एक नहीं होती।

No Oven? No Problem! इस जुगाड़ से अब घर की कढ़ाई में बनाएं Brownie Cookies

Delhi वालों Miss न करें, सिर्फ कुछ दिनों के लिए खुला है ये Amazing Fish Immersive Show

भिंडी का चिपचिपापन होगा खत्म, South Indian महिला का ये Secret Kitchen Hack हुआ Viral