वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मार्क्विनो मिंडले निकले कोरोना पॉजिटिव, टीम की ट्रेंनिंग रूकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

ग्रोस आइलेट (सेंट लूसिया)। जमैका के गेंदबाज मार्क्विनो मिंडले के कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद वेस्टइंडीज टीम को सप्ताहांत यहां अपनी टेस्ट टीम के अभ्यास शिविर शिविर को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह 26 साल का गेंदबाज दूसरी जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित मिला। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने रविवार को जारी बयान में कहा, ‘‘ शुक्रवार 21 मई को सेंट लूसिया में आयोजित किए जा रहे वेस्टइंडीज पुरुषों के टेस्ट टीम के अभ्यास शिविर के सभी सदस्यों के लिए पीसीआर जांच के बाद जमैका के तेज गेंदबाज मार्क्विनो मिंडले को कोविड-19 की दूसरी जांच में पॉजिटिव पाया गया।’’ मिंडले में बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं और वह जांच में दो नेगेटिव नतीजे आने तक पृथकवास में रहेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार