भारत के खिलाफ मैच से पहले विंडीज को लगा बड़ा झटका, WC से बाहर हुए रसेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2019

मैनचेस्टर। वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले सोमवार को करारा झटका लगा जब उसके आलराउंडर आंद्रे रसेल घुटने की चोट के कारण विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर हो गये। विश्व कप से पहले आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रसेल की जगह सुनील अंबरीश को वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है। आईसीसी ने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पुष्टि करती है कि विश्व कप 2019 की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने आंद्रे रसेल की जगह सुनील अंबरीश को टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिये वेस्टइंडीज की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।

इसमें कहा गया है कि आलराउंडर रसेल बायें घुटने में चोट के कारण टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे। छब्बीस वर्षीय अंबरीश शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं और उन्होंने अब तक छह टेस्ट और छह वनडे खेले हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह