'पश्चिम की हवा करेगी BJP का सूपड़ा साफ', मुजफ्फरनगर में बोले अखिलेश, भाजपा का जुमला और गारंटी भाई-भाई

By अंकित सिंह | Apr 15, 2024

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में मतदान की लहर देश से भाजपा का सफाया कर देगी। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के पक्ष में बघाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह खास चुनाव है और इस बार माहौल अलग है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोग बीजेपी के खिलाफ खड़े हो गए हैं और जानते हैं कि यूपी से उसका सफाया हो जाएगा। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये सरकार किसानों की नहीं हैं ये सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों की है। यह सरकार हमारे गरीब किसानों की नहीं है, अगर गरीब किसानों की सरकार होती तो हमारे किसानों का भी कर्जा माफ करती, हमारे किसानों को एमएसपी दे देती। जैसे ही INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी किसानों का कर्जा माफ करेंगे। उन्होंने दावा किया कि जब से बीजेपी की सरकार देश में आई है पूरे देश में 1 लाख किसानों ने आत्महत्या की है। जो आत्महत्याएं की किसानों ने कोई मदद इस सरकार ने नहीं की है। जो हमारे किसान 3 काले कानून के खिलाफ लड़े शहीद हो गए उनकी कोई मदद इस सरकार ने नहीं की।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: अखिलेश यादव से मिले आप सांसद संजय सिंह, UP में सपा का समर्थन करेगी AAP

यादव ने कहा कि ये जो सरकार नारा दे रही है 400 पार, इन्हें पता नहीं है मुजफ्फरनगर, कैराना, मेरठ, बिजनौर, नगीना, सहारनपुर नारा लग रहा है, 400 हार। सोचिए जिस सरकार के खिलाफ किसान और नौजवान खड़ा हो जाए तो वो सरकार निपट जाएगी कि नहीं निपट जाएगी। उन्होंने कहा कि 80 परसेंट नौजवान बिना नौकरी का है, बताओ जब युवा बिना रोजगार और बिना काम के होगा तो उसकी शादी कहां से होगी? ये बीजेपी वाले नहीं चाहते हैं कि हमारे नौजवान का भविष्य बेहतर हो, उनके सपने पूरे हों। मोदी पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि पहले जुमला लेकर आए थे, अब गांरटी लेकर आ गए हैं। अगर जुमला और गांरटी भाई-भाई हैं, तो जुमले से गांरटी 10 साल बड़ा भाई है।

प्रमुख खबरें

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध

Meerut Police Encounter में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद