PCB अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा- लामबंद हो गया है पश्चिमी गुट, भारत की तरह निशाने पर रखेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा कि न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड के भी पाकिस्तान में खेलने से इन्कार करने बाद भारत की तरह ये टीमें भी अब उसके निशाने पर आ गयी हैं। राजा ने कहा कि लगता है कि ‘पश्चिमी गुट’ लामबंद हो गया है तथा उनकी टीम का मुख्य लक्ष्य अब तीन टीमों को हराना होगा। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘पहले एक टीम हमारे निशाने पर होती थी, हमारा पड़ोसी (भारत), अब इसमें दो और टीमें जुड़ गयी हैं न्यूजीलैंड और इंग्लैंड।’’ पीसीबी प्रमुख ने कहा, ‘‘इंग्लैंड के दौरे से हट जाने से मैं बहुत निराश हूं लेकिन इसकी संभावना थी क्योंकि यह पश्चिमी गुट दुर्भाग्य से लामबंद हो गया है और एक दूसरे का समर्थन करने का प्रयत्न कर रहा है।’’ इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपनी पुरुष और महिला टीमों का अगले महीने सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया। इसके लिये उसने इस क्षेत्र की यात्रा के बारे में बढ़ती चिंताओं और संयुक्त अरब अमीरात में टी 20 विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की थकान का हवाला दिया।

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा