'सिद्धू मूसेवाला की हत्या की हो CBI या NIA जांच', शक्तिसिंह गोहिल ने पूछा- किस आधार पर हटाई गई सुरक्षा ?

By अनुराग गुप्ता | May 30, 2022

चंडीगढ़। पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सूबे की सियासत गर्मा गयी है। प्रदेश की भगवंत मान सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही है। इसी बीच कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जांच की मांग की है। इस दौरान उन्होंने भगवंत मान सरकार से सीधा सवाल पूछा कि हमें बताया जाए कि किसी आधार पर सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा घटाई गई थी।

इसी बीच कांग्रेस सांसद ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर सीबीआई या एनआईए जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सीबीआई या एनआईए इसकी जांच करे। हम चाहते हैं कि सरकार हमें बताए कि किस आधार पर सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा घटाई गई? हम चाहते हैं कि सीधे हत्यारों और साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिले। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री ने भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- AAP के सत्ता में आने के बाद पंजाब में हुई 90 लोगों की हत्या 

सरकार को बर्खास्त करने की उठी मांग

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक दिन बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और भगवंत मान सरकार को बर्खास्त करने और मामले की जांच एनआईए को सौंपने की मांग की। सिद्धू मूसेवाला जो एक कांग्रेस नेता भी थे उनकी पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती