केंद्रीय मंत्री ने भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- AAP के सत्ता में आने के बाद पंजाब में हुई 90 लोगों की हत्या

Meenakashi Lekhi
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह पहली हत्या नहीं है, यह 90वीं हत्या है क्योंकि वे (आम आदमी पार्टी सरकार) सत्ता में आए हैं। 30 राउंड के साथ सिद्धू मूसेवाला की हत्या सिर्फ एक प्रतीकात्मक कुशासन है जो प्रदेश में चल रहा है। बता दें कि शुभदीप सिंह सिद्धू जिन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाना जाता था।

नयी दिल्ली। पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि प्रदेश की भगवंत मान सरकार ने हत्या की जांच के लिए हाई कोर्ट के मौजूदा जज की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग गठित करने की ऐलान किया है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी लेखी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने भगवंत मान सरकार पर हमला बोला है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के सत्ता में आने के बाद यह 90वीं हत्या है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह पहली हत्या नहीं है, यह 90वीं हत्या है क्योंकि वे (आम आदमी पार्टी सरकार) सत्ता में आए हैं। 30 राउंड के साथ सिद्धू मूसेवाला की हत्या सिर्फ एक प्रतीकात्मक कुशासन है जो प्रदेश में चल रहा है।

CM मान ने जताया दुख

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश सरकार पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य जज से अनुरोध करेगी कि इस मामले की जांच हाई कोर्ट के मौजूदा जज से कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस आयोग की पूरी मदद करने के साथ ही एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसी का पूरा सहयोग भी सुनिश्चित करेगी।

आपको बता दें कि शुभदीप सिंह सिद्धू जिन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाना जाता था, वो उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने शनिवार को अस्थायी रूप से वापस ले ली या कम कर दी थी। जिसको लेकर प्रदेश सरकार को विपक्ष की कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा में कोताही और जवाहदेही तय करने के पहलुओं पर पहले ही उच्चतम स्तर पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़