France on India: भारत पर क्या बड़ा ऐलान करने वाला है फ्रांस? कई देशों में हलचल

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2024

भारत के मित्र देश फ्रांस ने एक ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर हरेक देशवासी खुशी से झूम उठेंगे। फ्रांस का दावा अगर सही है तो भारत पूरी दुनिया में तहलका मचा देगा। फ्रांस ने ऐलान किया है कि उसे भारत का मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर पिनारा पसंद आ गया है। फ्रांस ने कहा है कि वो पिनाका रॉकेट सिस्टम का मूल्यांकन कर रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो फ्रांस भारत का पिनाका रॉकेट लॉन्चर सिस्टम खरीद सकता है। ये खबर इतनी बड़ी है कि देश विदेश सभी जगह इसकी चर्चा हो रही है। अगर ये डील हो गई तो फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का पहला परमानेंट मेंबर होगा जो पूरी तरह से भारत में बने खतरनाक हथियार को खरीदेगा। आपको बता दें कि पिनाका रॉकेट सिस्टम पूरी तरह से स्वदेशी है। ये शुरुआत से लेकर अंत तक भारत में ही बना है। ऐसे में फ्रांस पहला ताकतवर विकसित देश हो सकता है जिसके हाथों में पिनाका रॉकेट सिस्टम होगा। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की एक चूक भारत को पड़ रही भारी, M4 Carbine कैसे जम्मू-कश्मीर में खतरा बन रही हैं?

अभी तक भारत अमेरिका और फ्रांस जैसे देशों को डिफेंस सॉफ्टवेयर या हथियारों के स्पेयर पार्ट्स बेचता था। मगर पहली बार फ्रांस जैसे देश को पूरा हथियार  बेचने पर बात हो रही है। इस डील का भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट्स पर जबरदस्त असर पड़ सकता है। भारत के हथियारों पर पूरी दुनिया का भरोसा बढ़ जाएगा। अगर फ्रांस ने पिनाका सिस्टम खरीद लिया तो ये भारत के स्वदेशी हथियारों का सबसे बड़ा प्रचार होगा। भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट्स लगातार बड़ रहे हैं। लेकिन फ्रांस की डील स्वदेशी हथियारों के एक्सपोर्ट में उछाल ला सकती है। भारत पहले ही  अर्मेनिया को पिनाका रॉकेट सिस्टम दे चुका है। भारत ने फिलिपींस को ब्रह्मोस मिसाइल भी दी है। भारत आस पड़ोस के देशों और अफ्रीकी देशों मे ंभी हथियार बेचता है। लेकिन फ्रांस सबसे बड़ा क्लाइंट हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन