कन्हैया-मेवाणी के जरिए कांग्रेस कर पाएगी नैया पार?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

गुजरात के युवा दलित चेहरे जिग्नेश मेवाणी और जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के मंगलवार को कांग्रेस का हाथ मिलाना लगभग तय माना जा रहा था। दरअसल पिछले कुछ दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई कन्हैया की मुलाकात के बाद उनके कांग्रेस में आने की हाहाकार मची हुई थी।हालांकि कन्हैया कुमार के कारोबारियों का कहना था यह कोई एक मौका नहीं है जब कन्हैया और राहुल की मुलाकात हुई हो। पिछले कुछ सालों में वह बहुत बार मिल चुके हैं। ऐसा बताया जा रहा है की कन्हैया सीपीआई के अंदर खुश नही है। वहां उन्हें घुटन महसूस हो रही है। इसलिए वह कांग्रेस से जुड़ना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात के पोर्ट से 3,000 किलो हेरोइन जब्त, फर्म मालिक गिरफ्तार, अफगानिस्तान से हुई थी आयात

शुक्रवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पायलट ने की मुलाकात। शनिवार को सचिन पायलट कई नेताओं से मिले। राजस्थान में बदलाव से पहले की तैयारियों को इन मुलाकातों से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के प्रस्तावित जयपुर दौरे में मंत्री विधायकों को 2 अक्टूबर की बैठक रखने के कार्यक्रम में सियासी हलकों में चर्चा छोड़ दी है। दिग्विजय के मंत्रियों और विधायकों से शनिवार शाम मिलने के कार्यक्रम को बंद किया गया है। जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। उनके मुलाकात के कार्यक्रम की घोषणा को गलत मैसेज बताया जा रहा।

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर