गुजरात के पोर्ट से 3,000 किलो हेरोइन जब्त, फर्म मालिक गिरफ्तार, अफगानिस्तान से हुई थी आयात

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब्त की गई हेरोइन को टेलकम पाउडर के नाम पर अफगानिस्तान से अदाणी के मुंद्रा पोर्ट पर आयात किया गया था। इसे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित आशी ट्रेडिंग फर्म ने आयात किया था। जिसके मालिक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
अहमदाबाद। गुजरात के कच्छ स्थित मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन की अभी तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। जिसकी कीमत तकरीबन 9,000 करोड़ रुपए आंकी गई है। दरअसल, पोर्ट पर अफगानिस्तान से लाई गई हेरोइन से भरे हुए दो कंटेनर्स को जब्त किया गया। जिसमें करीब 3,000 किलो हेरोइन थी। इसके अलावा दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
इसे भी पढ़ें: एक साल में 150 करोड़ रुपये के ड्रग जब्त, 300 से अधिक गिरफ्तार: एनसीबी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब्त की गई हेरोइन को टेलकम पाउडर के नाम पर अफगानिस्तान से अदाणी के मुंद्रा पोर्ट पर आयात किया गया था। इसे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित आशी ट्रेडिंग फर्म ने आयात किया था। जिसके मालिक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
इसे भी पढ़ें: 20 सालों में ड्रग्स बेचकर तालिबान बना ताकतवर
हेरोइन अफगानिस्तान के कंधार में स्थित हसन हुसैन लिमिटेड द्वारा निर्यात की गई है। डीआरआई और कस्टम विभाग के कर्मचारी पिछले कुछ वक्त से ड्रग्स को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चला रहे थे। इसी बीच उन्होंने अभी तक की सबसे बड़ी खेप को जब्त किया।
अन्य न्यूज़