China रच रहा अब कौन सी साजिश? अमेरिका की बढ़ गई टेंशन

By अभिनय आकाश | May 31, 2025

संयुक्त राज्य अमेरिका ने ताइवान के लिए आसन्न चीनी खतरे के बारे में चेतावनी जारी की है। अमेरिकी रक्षा सचिव ने कहा कि चीन ताइवान पर आक्रमण करने के लिए सक्रिय रूप से प्रशिक्षण ले रहा है और दक्षिण चीन सागर में सैन्य ठिकानों का विस्तार कर रहा है। अमेरिका ने इस बात पर जोर दिया कि चीन द्वारा ताइवान पर बलपूर्वक कब्ज़ा करने के किसी भी प्रयास के इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और दुनिया के लिए विनाशकारी परिणाम होंगे। यह बयान अमेरिका और चीन के बीच चल रहे तनावों के बीच आया है, जिसमें व्यापार युद्ध और पारस्परिक शुल्क शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: Russia-India-China की दोस्ती पक्की करने का टाइम आ गया, सर्गेई लावरोव के बयान से हिल जाएगा अमेरिका

चीन ताइवान पर अपना दावा करता है और अमेरिका ने इसकी रक्षा करने का संकल्प जताया हैं सिंगापुर में सुरक्षा सम्मेलन में हेगसेथ ने कहा कि चीन की सेना ‘‘किसी बड़ी घटना की तैयारी के लिए अभ्यास कर रही है। हम चिकनी चुपड़ी बात नहीं करेंगे। चीन द्वारा उत्पन्न खतरा वास्तविक है। और यह निकट भविष्य में सामने आ सकता है।’’ हेगसेथ ने ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर सिक्योरिटी स्टडीज’ द्वारा आयोजित वैश्विक सुरक्षा सम्मेलन ‘शांगरी-ला वार्ता’ में कहा कि चीन अब ताइवान पर कब्जा करने के लिए न केवल अपने सैन्य बलों को मजबूत कर रहा है, बल्कि वह ‘‘इसके लिए हर दिन सक्रिय रूप से प्रशिक्षण भी ले रहा है। 

प्रमुख खबरें

Tata Sons में बड़े बदलाव की आहट: Noel Tata के नेतृत्व में नए चेयरमैन की तलाश, Chandrasekaran ने छोड़ी कुर्सी

Oracle Job Cut: एआई में अरबों के निवेश के बीच ओरेकल में छंटनी की तैयारी, Double-Digit प्रतिशत तक कम होंगे कर्मचारी

भारत ने निभाई दोस्ती, दिल्ली में पहली बार धूम-धाम से विक्ट्री डे मनाएगा तालिबान!

Leap India Share 9% गिरकर 145.10 रुपये पर बंद हुआ, BSE पर 166 पर हुई थी लिस्टिंग