अपनी ज़ुबान से मेरी पत्नी का नाम...एल-सयद ने ऐसा क्या कहा जिससे इतना भड़क गए जेडी वेंस

By अभिनय आकाश | Sep 01, 2026

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद को चेतावनी दी। अल-सईद ने वेंस की पत्नी और 'सेकंड लेडी' उषा वेंस का ज़िक्र किया था और साथ ही वेंस के दिवंगत दादा के बारे में की गई टिप्पणियों को लेकर रिपब्लिकन नेता पर निशाना भी साधा था। मिशिगन में रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार माइक रोजर्स के समर्थन में आयोजित MAGA रैली के दौरान वेंस ने कहा, "अपनी ज़बान पर मेरी पत्नी का नाम बिल्कुल मत लाना।" उन्होंने अल-सयद को "बहुत ही बुरा" भी बताया।

इसे भी पढ़ें: पुतिन के गले लगने से पहले मोदी का बड़ा खेल, फिर गाड़ी में साथ निकले दोनों, अब होगा तांडव

उन्होंने कहा यह मेरे दादाजी वाली डेमोक्रेटिक पार्टी नहीं है। बाद में अल-सैयद ने एक्स पर वेंस के दादाजी के बारे में बात करने वाले एक वीडियो पर जवाब देते हुए उषा वेंस का ज़िक्र किया। उषा भारतीय प्रवासियों की बेटी हैं और एक हिंदू परिवार में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, तो क्या हमें लगता है कि जेडी, उषा को भी पापाव से मिलवाने के लिए अपने साथ समय में पीछे ले जा रहे हैं, या नहीं...?

प्रमुख खबरें

DK Shivakumar ने NLSIU दीक्षांत समारोह में युवा वकीलों से कहा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करें

Airtel के इन ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त iCloud+ सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें एक्टिवेट

कॉजपा नेता Abhijeet Deepke को सशर्त जमानत, शांति बॉण्ड के उल्लंघन पर हुई थी गिरफ्तारी

PF ट्रांसफर में आ रही है दिक्कत? अब घर बैठे UAN पोर्टल पर अपडेट करें Date of Exit